किसे कितने रुपए दिए, रिजर्व बैंक जारी करे आंकड़े : ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ने भरतपुर (राजस्थान) में बैठक कर रिजर्व बैंक आफ इंडिया से अपील की है कि किस बैंक को कितने रुपए जारी किए गए हैं, इसका आंकड़ा जारी करंे। पिछले दिनों बैंकों द्वारा फ्राड किए जाने की कई घटनाओं के बाद लोगों में बैंकों के प्रति आक्रोश है। पीएनबी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव दिलीप साहा ने बयान जारी कर कहा है कि आरबीआई उन बैंकों के प्रतिदिन के आंकड़े जारी करे, जिसमें स्पष्ट रूप से बताए कि किसा बैंक को कितनी राशि निर्गमित की गई। इन आंकड़ों से जनता को सच्चाई का पता लगेगा। भरतपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए बिलासपुर से ललित अग्रवाल, शैलेंद्र खजांची, केके शिवकुमार, धीरेंद्र वर्मा, संजीव कुमार समेत देश के अन्य हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।