5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क किनारे खड़ा था युवक नौसिखुए ने चढ़ा दिया ऑटो

घायल युवक का नाम सत्यम बताया जा रहा है। लोगों ने घायल युवक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Sep 22, 2016

auto accident

auto accident

राजेन्द्र सिंह ठाकुर. बिलासपुर.
रेलवे स्टेशन में पर्सल गोदाम से माल लोड करके जा रहे एक डिलिवरी ऑटो ने बुधवार की दोपहर रेलवे परिक्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में युवक के सिर व हाथ पैर में गंभ्भीर चोटें आई। वहीं नाबालिग ऑटो चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। लोगों ने घायल युवक को ऑटो में बिठाकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक रेलवे कर्मचारी बताया जा रहा है।


घटना दोपहर करीब 12:20 बजे की है। ऑटो सीजी-10, जी-5254 रेलवे पार्सल गोदाम से माल लादकर जा रहा था। ऑटो चालक ने रास्ते में मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक रौंद दिया। युवक गाड़ी के पहिए के नीचे आ गया। गाड़ी नाली के किनारे पर जाकर रुक गई। ऑटो पलटते हुए बचा। यदि ऑटो पलटता, तो युवक की जान जा सकती थी। घटना स्थल के पास चाय-पान की दुकान पर खड़े लोग तत्काल दौड़े, और युवक को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। हादसे में युवक के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई।


घायल युवक का नाम सत्यम बताया जा रहा है। लोगों ने घायल युवक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने ऑटो चालक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह व्यापार विहार की ओर भाग गया।

ये भी पढ़ें

image