
बड़ा रेल हादसा टला (Photo Source- patrika Input)
Railway Accident Avert : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एनकेजे रेलवे जंक्शन के बी-केबिन के पास बीती शाम उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक मालगाड़ी का खाली डिब्बा अचानक रेल पटरी से उतर गया। ये घटना मालगाड़ी के डिब्बों की सेटिंग के दौरान हुई, जिसमें कुल सात डिब्बे शामिल बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि, डिब्बा खाली था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी स्टाफ और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। रेलवे की राहत एवं बहाली टीम ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू करते हुए आधुनिक उपकरणों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बे को पुन: ट्रैक पर चढ़ाने का कार्य किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बे को सुरक्षित रूप से ट्रैक पर स्थापित कर दिया गया।
इस दौरान एहतियातन अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात को नियंत्रित रखा गया, जिससे किसी बड़े व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो। बहाली कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति पर शीघ्र ही नियंत्रण पा लिया गया। रेलवे विभाग द्वारा फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मालगाड़ी का डिब्बा किन तकनीकी या परिचालन कारणों से पटरी से उतरा।
सीसीआर शैलेश कुमार ने बताया कि, एनकेजे सी केबिन के साथ सेंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरियों से उतर गया था। घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और डिब्बे को पटरी पर लाकर लाइन को बहाल किया गया। डिरेलमेंट कैसे हुआ, इसकी जांच होगी।
Published on:
05 Feb 2026 06:59 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
