24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर शहर ग्रीन से ऑरेंज, मुंगेली, लोरमी, मस्तूरी और तखतपुर रेड जोन में पहुंचे

दूसरे राज्यों से जिले में लौटे मजदूरों में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद अब बिलासपुर शहर से ग्रीन जोन के चलते दी गई सुविधाएं छिन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 22 May 2020, 10:12 PM IST

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 24 मौत, अब तक 773 मौतें

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 24 मौत, अब तक 773 मौतें

बिलासपुर। दूसरे राज्यों से जिले में लौटे मजदूरों में संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद अब बिलासपुर शहर से ग्रीन जोन के चलते दी गई सुविधाएं छिन गई है। अब इसे ऑरेंज जोन में रखा गया है। जिले के तखतपुर और मस्तूरी इलाके को तथा मुंगेली जिले के मुंगेली शहर और लोरमी को रेड जोन में लिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आज नये सिरे से सूची तैयार कर जोन का नया निर्धारण कर दिया गया है। पिछले चार-पांच दिनों के भीतर पूरे प्रदेश में कोरोना के संक्रमित होने के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है। ग्रीन जोन में बिलासपुर शहर के लोगों को जहां सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक निर्विघ्न आवाजाही की छूट मिल गई थी और प्रायःसभी बाजार दुकानों को खोलने की अनुमति मिल गई थी, अब ऑरेंज जोन में लेने के बाद लोगों को घरों से निकलने में कुछ छूट कम की जा सकती है, साथ ही दुकानों को श्रेणी के अनुसार खोलने के लिए नये सिरे से दिन और समय निर्धारित किया जा सकता है। इस बारे में विस्तृत आदेश अभी जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के आये मामलों में एक भी बिलासपुर शहर का नहीं है इसके बावजूद इसे ग्रीन जोन से हटाकर ऑरेंज जोन में रखा गया है। संभवतः यह इसलिये किया गया है कि मस्तूरी और तखतपुर बिलासपुर के समीप हैं और बिलासपुर में कोविड-19 अस्पताल भी है जहां कई मरीजों का उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ रेड जोन में, जिसमें मस्तूरी, तखतपुर, लोरमी व मुंगेली शामिल किये गये हैं, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जायेगा। यहां लोगों को घरों से निकलने पर प्रतिबंध लगाया जायेगा और अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी बाजार दुकानें बंद रखी जायेंगी।