5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 दोस्त, सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से की अपील

CG News: तीनों युवक वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया गया कि पहले उनकी टिकट 28 फरवरी की थी, लेकिन उड़ान कैंसिल हो गई। इसके बाद तीन मार्च की नई टिकट मिली, वह भी रद्द हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 दोस्त, सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से की अपील

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के 3 युवक दुबई में फंसे हुए हैं। तीनों दोस्त घूमने के लिए दुबई गए थे, लेकिन सुरक्षा को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है। जानकारी के मुताबिक, युवकों का नाम शिवम मिश्रा, आकाश अग्रवाल और आयुष अग्रवाल है, जो कोटा के रहने वाले हैं। लगातार फ्लाइट रद्द होने से तीनों दुबई में फंसे हुए हैं। हालांकि, तीनों युवक होटल में सुरक्षित हैं। वहीं, परिजनों ने भारत सरकार से मदद मांगी है।

तीनों युवक वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया गया कि पहले उनकी टिकट 28 फरवरी की थी, लेकिन उड़ान कैंसिल हो गई। इसके बाद तीन मार्च की नई टिकट मिली, वह भी रद्द हो गई। अब उन्हें आज यानी 5 मार्च की फ्लाइट का टिकट मिला है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से फोन पर बात की

शिमव मिश्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से फोन पर बात की। जिस पर उन्होंने मदद का आश्वासन दिया। इधर, इस मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि अब तक प्रशासनिक स्तर पर जानकारी नहीं मिली है।

परिवार की सरकार से अपील

परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाए। परिवार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में है और मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।