जांजगीर जिले के मुलमुला में पुलिस पिटाई में हुई घटना के बाद कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को दोषी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटनाएं प्रदेश में नहीं होना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को बिलासपुर पहुंचने पर कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।