अल्प बचत के क्षेत्र में जिले में मस्तूरी तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों का सर्वाधिक रुझान चिटफंड कंपनियों की तरफ रहा है। इस क्षेत्र लोगों ने चिटफंड कंपनियों में लाखों रुपए निवेश किए। एक-दो वर्ष के अंतराल में चिटफंड कंपनियां सैकड़ों लोगों की जमा पूंजी समेटकर चंपत हो गईं। इसके बाद अल्प बचत के कार्यालय में कंपनी के बारे में लोग पूछने के लिए पहुंचते रहे हैं। वहीं कोटा, बेलगहना, रतनपुर, गौरेला, तखतपुर व बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणों का भरोसा डाकघर पर अधिक रहा।