24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस कंट्रोल रूम के लैंड लाइन नंबर आउट ऑफ सर्विस

घटना-दुर्घटना होने और जनहित से संबंधित जानकारी देने के लिए लोग कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन नंबर बंद होने के कारण वे अपनी बातें पुलिस तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Nov 12, 2016

land line phone

land line phone

बिलासपुर.
पुलिस के सूचना संकलन केन्द्र के संपर्क नंबर बंद हो गए हैं। आपातकालीन नंबर (100) पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा है। अब पुलिस कंट्रोल रूम का दूसरा लैंड लाइन नंबर भी ऑउट ऑफ सर्विस हो गया। इधर 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने और जमा करने के दौरान होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा अपील पत्र में यही बंद नंबर जनता के लिए सार्वजनिक किए गए हैं। लोग इस पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा। उधर सीयूजी नंबर पर संपर्क करने पर कोई कॉल रिसीव नहीं कर रहा।


जिले का पुलिस कंट्रोल रूम कानून व्यवस्था और घटना-दुर्घटना की सूचनाओं संकलन का केन्द्र होता है। केन्द्र सरकार ने पूरे देश में आपातकालीन नंबर 100, सभी पुलिस कंट्रोल रूम में नियमित रूप से चालू रखने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन यह नंबर पिछले तीन महीनों से बंद है। इस नंबर के साथ दूसरा संपर्क नंबर 07752-228504 नंबर भी पिछले एक महीने से ऑउट ऑफ सर्विस हो गया है। इसे चालू कराने के लिए पुलिस ने अब तक प्रयास नहीं किए। घटना-दुर्घटना होने और जनहित से संबंधित जानकारी देने के लिए लोग कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन नंबर बंद होने के कारण वे अपनी बातें पुलिस तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में सीयूजी नंबर 9479193099 दिया गया है, लेकिन इस नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मचारी सिर्फ अधिकारियों व थानेदारों के ही कॉल रिसीव करते हैं।


अपील पत्र में लिखे ये नंबर बंद-100, 228504

500 और 1000 रुपए के नोट जमा करने लिए केन्द्र सरकार ने 10 नवंबर से तिथि तय की है। बैंकों में पुराने नोट जमा करने और नोटों को बदलने की व्यवस्था की गई है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस ने लोगों को अपील जारी की थी, जिसमें जानकारी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल और लैंड लाइन नंबर लिखा है। इसमें एक नंबर 9479193099 और दूसर लैंड लाइन नंबर 07752-228504 दिया गया है।


फर्जी कॉल का हवाला देकर किया 100 नंबर डिस्कनेक्ट

पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने 100 नंबर को खुद ही डिस्कनेक्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस नंबर पर फर्जी कॉल आते थे। करीब 8 महीने पूर्व अधिकारियों ने इस नंबर को फिर से चालू था, लेकिन कुछ दिनों के बाद पुलिस कर्मियों ने इसे फिर से डिस्कनेक्ट कर दिया।


फैक्स नंबर पर नहीं होते कॉल रिसीव

पुलिस कंट्रोल रूम में एक फैक्स नंबर 07752-225961 उपलब्ध है। इस नंबर का उपयोग रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय और दूसरे जिलों से आने वाले फैक्स और जिले से फैक्स भेजने के लिए किया जाता है। इस नंंबर पर यदि कोई कॉल करे तो बात नहीं हो पाती।