
बिलासपुर. सजा देने का प्रावधान इसलिए बनाया गया ताकि लोगों को अपनी गलती का एहसास हो सके और वो खुद में सुधार ला सकें लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी प्रवित्ति ही आपराधिक होती है। उन्हें सजा का कोई भय नहीं होता है। वो सजा पाने के बाद भी अपराध करने से नहीं चूकते।
ऐसा ही एक मामला जिले के कोनी क्षेत्र में भी सामने आया है जहां एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में सजा सुनाई गयी थी। पांच साल जेल में सजा काटने के बाद भी वह नहीं सुधरा और उसने दोबार उसी पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को दोहरा दिया।
दरसल पांच साल पहले आरोपी और एक महिला के बीच में प्रेम सम्बन्ध था। दोनों एक साथ रहते थे। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाया। जब पीड़िता ने उसपर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो वह मुकर गया।
पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला अभी कोर्ट में चल ही रहता की इसी दौरान पीड़िता को आरोपी के वकील ने कुटुम्ब न्यायालय में भरण पोषण के लिए कहा और उसने ऐसा कर भी दिया।जिसके कारण पीड़िता का केस कमजोर हो गया और आरोपी रिहा हो गया। यही नहीं पीड़िता कुटुम्ब न्यायालय में भी अपना केस हार गयी।
अब बीते मंगलवार की रात को जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। आरोपी उसके घर में घुस गया और दुबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दो दिन बाद ही आरोपी की शादी होने वाली थी।पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने खिलाफ 456, 376 के तहत मामला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
19 Dec 2019 04:07 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
