
जांजगीर-चांपा. चांपा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दस साल की मासूम को अपने घर में बुलाया। घर में महिला का पति और उसका एक दोस्त मौजूद थे। जहां दोनों ने मासूम के साथ छेड़छाड़ की फिर युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक समेत महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय मासूम मंगलवार 17 दिसंबर की रात के करीब अपने घर के पास स्थित एक दुकान में कुछ सामान लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान वहीं पर रहने वाली महिला मालती राठौर ने उसे अपने पर बुलाया। जिस पर नाबालिग उसके घर के अंदर चली गई।
घर पर मालती राठौर का पति हीरालाल राठौर व उसका एक दोस्त खेमलाल राठौर मौजूद थे और शराब के नशे में धुत्त थे। नाबालिग को देखकर हीरालाल व खेमलाल राठौर ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद खेमलाल नाबालिग को कमरे के अंदर ले गया और उसके साथ अनाचार किया।
इसके बाद नाबालिग लड़की किसी तरह वहां से निकली और रोते हुए अपने घर पहुंची। घर पहुंचकर उसने परिजन को इसकी जानकारी दी। जिस पर परिजन ने तत्काल चांपा थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने सिवनी निवासी मुख्य आरोपी खेमलाल राठौर, मालती राठौर व हीरालाल राठौर के खिलाफ धारा 376, 34, पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Updated on:
18 Dec 2019 07:55 pm
Published on:
18 Dec 2019 07:55 pm
