23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी स्टाईल में बैरियर तोड़ भाग निकले मप्र के अपराधी

टाटा सफारी वाहन में सवार होकर मध्यप्रदेश की ओर से बिलासपुर की तरफ आने वाले कुछ कुख्यात अपराधियों की तलाश पुलिस कर रही है
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Jun 27, 2016

police

police

बिलासपुर
. टाटा सफारी वाहन में सवार होकर मध्यप्रदेश की ओर से बिलासपुर की तरफ आने वाले कुछ कुख्यात अपराधियों की तलाश पुलिस कर रही है। यह कुख्यात अपराधी फिल्मी स्टाईल में बैरियर तोड़कर फरार हो गए हैं। इन अपराधियों का पुलिस पीछा कर रही है। पुलिस ने सभी थानों में अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जाता है कि टाटा सफारी में सवार 4 अपराधियों के साथ एक महिला भी सवार है। हथियारों से लैस यह अपराधी पाली, कोरबा की तरफ भागे हैं।



जानकारी के मुताबिक टाटा सफारी वाहन क्रमांक एमपी 66 सी 1101 में सवार अपराधियों की प्रदेश में प्रवेश करने की सूचना मप्र पुलिस ने बिलासुपर पुलिस को दी थी। इस पर अलर्ट जारी कर पुलिस ने नाकांबदी कर दी थी। सुबह करीब यह टाटा सफारी वाहन रतनपुर मार्ग पर पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने इसका पीछा किया। पाली बैरियर पर अपराधियों ने फिल्मी स्टाईल में बैरियर तोड़ दिया। पुलिस इनके पीछे लगी हुई है। बताया जाता है कि बदमाशों की संख्या पांच है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी अपराधी हथियारों से लैस हैं। पुलिस को इनकी लोकेशन पाली, कोरबा की तरफ मिल रही है। इन सभी की तलाश पुलिस कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग