रविवार की शाम साहिला का पति सुनील से फिर विवाद हुआ। इसके बाद साहिला घर से निकलकर सीधे शनिचरी स्थित रपटा के पास पहुंची। यहां आकर उसने रपटा से नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मंगलवार की सुबह महिला का शव 10 किलोमीटर दूर दोमुहानी डेम के पास मिला है। तोरवा पुलिस शव का पीएम करा रही है।