
CG Election 2023: नए आउटफिट्स में दिखेंगे प्रत्याशी, कुर्ता पजामा की डिमांड अधिक...
बिलासपुर। CG Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए लगातार एक महीने तक प्रचार प्रसार में लगे प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की पोशाक पुरानी हो गई है। लिहाजा 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता नई पोशाक के रूप में कुर्ता पायजामा सिलवाने में लगे हैं। खास बात यह है कि मोदी कुर्ता ट्रेंड में है।
त्योहार के बाद दर्जियों के पास बढ़ा काम, 3 महीने से फुरसत नहीं
शहर के कई दर्जियों की दुकानों में एक-एक कार्यकर्ताओं ने 4-5 जोड़ी बनवाने का आर्डर दे दिया है। 3 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्र में जीत के प्रति आश्वस्थ प्रत्याशियों और पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के प्रत्याशी शामिल हैं। नेताओं ने करीब 3 महीने पहले से ही शहर के टेलरों को कुर्ता पायजामे के आर्डर दे दिए थे और वे सभी चुनाव प्रचार-प्रसार में पुराने हो चुके हैं। लिहाजा कार्यकर्ताअें ने मतगणना के लिए कुर्ता पायजामा सिलवाने का आर्डर देना शुरू कर दिया है।
लिनन के कपड़े पहली पसंद, बाद में कॉटन और खादी
शहर में कुर्ता पायजामा सिलने वाले प्रमुख और पुराने टेलरों से चर्चा करने पर पता चला कि नेताओं की पहली पसंद अब लिनन के कपड़े हैं। इसके बाद कॉटन, फिर खादी हैं। दूसरा, सियासतदारों के पहनवाने पर मोदी स्टाइल हावी है, कुर्ते-पायजामे, जैकेट तक में नाम लिया जा रहा है मोदी स्टाइल वाला बना दो, ये कहना होता है नेताओं का।
जनता को सादगी पसंद, इसलिए भड़काऊ रंगों से दूरी
टेलर मोहम्मद जफर ने बताया कि चुनाव के लिए छह माह से ऑर्डर मिलने लगे थे। अभी भी ऑर्डर पूरा करते-करते पूरा नवंबर लग जाएगा। मतदान से पहले चुनाव और त्योहार के कारण कुर्ता पायजाते की मांग अधिक थी और काम भी। अब मतगणना और शपथ ग्रहण के मद्देनजर बड़ी पार्टियों के नेताओं ने थोक में आर्डर दिया है। क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के कपड़े सिलवाने की संख्या कम है।
चूड़ीदार की जगह पैंट पायजामे की मांग
इस बार चुनाव में नेता कुछ अलग ही पायजामे में नजर आए हैं। मतदान तक हाफ और फुल कुर्ते-पायजामे व जैकेट का दौर जमकर चला। अब नेता पारंपरित चूड़ीदार पायजामे की जगह पैंट पायजामे की मांग कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता जींस पैंट के ऊपर कुर्ता व हॉफ जैकेट बनवाने के जुगाड़ में हैं।
Updated on:
23 Nov 2023 03:34 pm
Published on:
23 Nov 2023 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
