
CG Election 2023: कम मतदान ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता, कौन किस पर भारी, 3 को खुलेगा भाग्य
बिलासपुर। CG Election 2023: वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा वर्ष 2023 के चुनाव में जिले की आधा दर्जन विधानसभा सीटों में कम मतदान हुआ है। इसका सबसे बड़ा असर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर पड़ा है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि मतदान कम होने का मतलब सत्ता परिवर्तन है या जनता सत्ता के पक्ष में मतदान की है। बहरहाल प्रत्याशियों ने वोटों का आंकलन बूथवार प्रभारियों से लेना शुरू कर दिया है।
इस विधानसभा चुनाव में जनता ने न ही विरोध किया और न ही सत्ता का गुणगान किया है। लिहाजा प्रचार-प्रसार और वोट मांगने वाले प्रत्याशियों की परेशानी पहले ही जनता ने बढ़ा दी थी। अब मतदान होने के बाद पिछले चुनाव की अपेक्षा कम मतदान होने से चिंता और बढ़ गई है। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने बूथों के प्रभारियों से बूथवार मतदान के आंकड़े लेकर अपने पक्ष में मिले मतों का आंकलन करना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टी के नेताओं को मतदान के बाद किए गए एनालिसिस में पुराने मतदाताओं के अलावा नए मतदाताओं के मत किस ओर पड़े हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
बूथ प्रभारियों से प्रत्याशी यही पूछ रहे हैं कि नए मतदाताओं के वोट डालने का मन किस ओर था। जिले की आधा दर्जन विधानसभा सीटों में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और एक सीट पर जेसीसी के बीच है। एनालिसिस के दौरान तीनों पार्टियों के प्रभारी यही दावे कर रहे हैं कि वे अपने बूथ से जीत रहे हैं। वहीं परंपरागत पार्टी विशेष के गढ़ वाले बूथों के प्रभारी अपनी पार्टी के पक्ष में मतदाताओं की संख्या बढ़ने के दावे कर रहे हैं।
कम मतदान, सत्ता के साथ या परिवर्तन
कम मतदान प्रत्याशियों के गले नहीं उतर रहा है कि यह सत्ता के साथ चलने के लिए हुआ है या जनता परिवर्तन चाहती है। जिले के आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में तखतपुर ही एकमात्र सीट है जहां पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में 0.46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शेष 5 विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। प्रत्याशी बूथ एनालिसिस के साथ अब जनता के मन की बात जानने के लिए कार्यकर्ताओं का सहारा ले रहे हैं।
तखतपुर में 0.46% बढ़ोतरी, 5 बीते चुनाव की अपेक्षा हुआ कम मतदान
विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं की रुचि वर्ष 2018 चुनाव की अपेक्षा कम रही। जिले की सभी आधा दर्जन विधानसभाओं में एकमात्र तखतपुर ऐसा विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां मतदान में नाम मात्र 0.46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जिले की अन्य 5 विधानसभाओं में सबसे अधिक 74.16 फीसदी कोटा और सबसे कम 56.39 फीसदी मतदान बिलासपुर विधानसभा में हुआ।
जिले की आधा दर्जन विधानसभाओं में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों ने अधिक किया मतदान...
विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान में महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक रही। जिले की आधा दर्जन विधानसभाओं में कुल 1573905 मतदाता हैं। इनमें 790972 पुरुष और 782842 महिला मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभाओं में 790972 पुरुषों में से 541653 ने मतदान किया। इसी प्रकार 782842 महिला मतदाताओं में से कुल 522433 ने मतदान किया है। विधानसभावार पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या और उसके मुकाबले हुए मतदान में महिलाओं की संख्या कम होने के बाद भी मतदान करने में उनका प्रतिशत अधिक है।
Published on:
19 Nov 2023 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
