4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: बिलासपुर हाईकोर्ट के जज ने परिवार संग डाला वोट, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

CG Election 2025: बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल ने नगर निगम चुनाव 2025 में अपने पूरे परिवार के साथ अपने मताधिकार प्रयोग किया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2025: बिलासपुर हाईकोर्ट के जज ने परिवार संग डाला वोट, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी।

इसी बीच बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल ने नगर निगम चुनाव 2025 में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने स्थानीय डीपी लॉ कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में सवेरे साढ़े 10 बजे पत्नी बरखा अग्रवाल के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: पहले मतदान-फिर जलपान.. डिप्टी CM अरुण साव ने वोट डालकर कही ये बात, देखें वीडियो

रायगढ़ में 10 बजे तक मतदान प्रतिशत

रायगढ़ नगर निगम : 10.07 फीसदी वोटिंग
खरसिया: 12.12 फीसदी वोटिंग
पुसौर: 12.91 फीसदी वोटिंग
किरोड़ीमल नगर: 8.94 फीसदी वोटिंग
घरघोड़ा: 25.73 फीसदी वोटिंग
धरमजयगढ़: 15.96 फीसदी वोटिंग
लैलूंगा: 21.42 फीसदी वोटिंग
रायगढ़ जिला: 11.53 फीसदी वोटिंग