8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fake Doctors: अब झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं, 4 क्लीनिक हुए सील

CG Fake Doctors: छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त हो गई है। लगातार मरीजों की मौत को देखते हुए प्रदेश के डॉक्टरों की अब शामत आने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 21 Aug 2024, 3:12 PM IST

CG Fake Doctors: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द, शिवतराई, आमने और लमेर में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Mahadev Satta App: अब CBI के हवाले महादेव सट्टा ऐप की जांच, डिप्टी CM का बड़ा ऐलान…

CG Fake Doctors: झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से हो रही मौत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की है, लेकिन जिले में अभी भी 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं।

झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी

CG Fake Doctors: स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी कर दी है और लोगों को सलाह दी है कि वे इन डॉक्टरों से इलाज न कराएं। विभाग का उद्देश्य है कि जनता को सुरक्षित और गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: CG Cyber Fraud: ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश, बिहार से दबोचे गए 14 आरोपी…