दरअसल शर्मा विहार कॉलोनी, अशोक नगर-खमतराई रोड निवासी सुशील तिवारी रोज़ाना की तरह सुबह 5.30 बजे साइकिल से मॉर्निंग वॉक पर निकले। जब 8.30 बजे तक वे घर नहीं लौटे, तो पत्नी सुष्मिता ने मोबाइल किया, पर फोन बंद मिला। घबराकर उन्होंने पड़ोसी विनोद तिवारी और रायपुर में रहने वाले बेटे को सूचित किया तथा सरकंडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।