
CG News: सूर्य विहार निवासी अनिमेष चतुर्वेदी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। महज 23 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। अनिमेष ने अपनी स्कूली शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर, मंगला, बिलासपुर से पूरी की और 12वीं सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण किया।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे अनिमेष ने सेना में जाने का सपना देखा और कठिन परिश्रम से उसे साकार किया। अनिमेष के पिता संजय चौबे ने बताया कि एक उत्कृष्ट बांसुरी वादक भी हैं। चाचा आनंद नाथ चौबे से उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा मिली। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे अनिमेष ने कड़ी मेहनत से इस सपने को साकार किया।
CG News: उनके पिता संजय चौबे के मुताबिक, अनिमेष के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी बुआ पूनम तिवारी और स्व. यू.एस. तिवारी का विशेष योगदान रहा। बहन गुंजन तिवारी और डॉ. कृष्णा ने पढ़ाई में मार्गदर्शन दिया। चाचा आनंद नाथ चौबे से उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा मिली।
अनिमेष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएट किया है। उन्होंने बिलासपुर जिले के महर्षि विद्या मंदिर से 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की। बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे अनिमेष ने सेना में जाने का सपना देखा। कड़ी मेहनत से इस सपने को साकार किया।
Published on:
20 Mar 2025 04:33 pm

