पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिल कंपनी के मैनेजर संतोष सिंह ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गेवरा खदान से घुटकू कोल वाशरी के लिए लोड किया गया उच्च गुणवत्ता का कोयला मौर्या कोल डिपो में खाली कर उसमें खराब गुणवत्ता का कोयला मिलाकर वापस भेज दिया गया। इस धोखाधड़ी में वाहन चालक बसंत कुमार, वाहन स्वामी शारदा राठौर, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह और लोचन रजक शामिल थे।