जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अवैध शराब कारोबार से एक प्लॉट, दो मंजिला मकान, एक ट्रैक्टर, एक कार और दो मोटरसाइकिल खरीदे हैं, जिनकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपए है। आरोपियों की आय का कोई वैध स्रोत नहीं पाया गया। धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत संपत्ति को फ्रीज कर जब्त करने की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।