
CG Weather Update : कम हुआ ठंडी व शुष्क हवाओं का जोर, तापमान फिलहाल स्थिर
बिलासपुर। weather update : उत्तर पश्विम से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं का जोर कम पड़ने से पिछले 2 दिनों से शहर समेत आसपास के क्षेत्र का तापमान स्थिर हो गया है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई और शाम तक धूप खिली रही। सुबह के समय मार्निंग वॉक पर निकलने वालों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ।
इसके साथ ही देर शाम के बाद मौसम शहर समेत आसपास के क्षेत्र में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पिछले दो दिनों से कम मात्रा में शुष्क और ठंडी हवाएं आने के कारण तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और मौसम शुष्क रहने की संभावना...
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में 27 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर तापमान
- रायपुर 31.6
- बिलासपुर 30.6
- पेंड्रा 30.9
- अंबिकापुर 26.6
- जगदलपुर 32.3
- दुर्ग 32.0
- राजनांदगांव 32.0
Published on:
27 Oct 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
