5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरपा मैय्या की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बनारस की तरह जगमग हुआ छठ घाट

सुबह नहाय-खाए की विधि से शुरू हुआ छठ पर्व, 11 हजार दीपों के दान से जगमग हुई अरपा मैय्या की गोद  

2 min read
Google source verification
nagaur

माटी के दीपक

बिलासपुर. गुरुवार को अरपा मैय्या की गोद ११ हजार दीपों से जगमग हुआ। चारों तरफ दीये ही दीये तैरते रहे। एक साथ सैकड़ों दीये की रोशनी से अरपा मैय्या की सुंदरता में चार चांद लग गया। इसके पूर्व अरपा मैय्या की आरती के लिए श्रद्धालु छठ घाट में आरती की थाली लेकर पहुंचे। जहां पर विधि-विधान से महाआरती कर अरपा मैय्या शहरवासियों पर कृपा बनाए रखे और हमेशा नदी में पानी रहे इसकी कामना की।

छठ पूजा समिति की ओर से छठ पर्व के दौरान अरपा मैय्या की महाआरती का कार्यक्रम गुरुवार की शाम को किया गया। छठ घाट में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अरपा मैय्या की आरती करने पहुंचे। १०८ दीप वाले दीये से अरपा की विधि-विधान से आरती की गई। जय अरपा मैय्या...आरती का सस्वर गायन करते हुए लोगों ने अरपा मैय्या की आरती की। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विजय केशरवानी, अभयनारायण राय, एचपीएस चौहान, एसपी सिंह, बृजेश सिंह, एसके सिंह, प्रवीण झा, विनोद सिंह, सुनील सिंह, एके कंठ, अशोक झा, विजय ओझाा, सीएम सिंह, बीआर मिश्रा, व्हीएन झाा, आरपी सिंह, गणेश गिरी, लवकुमार ओझा, डॉ.धर्मेन्द्र कुमार दास, संजय सिंह

नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ पर्व

गुरुवार को चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हुई। नहाय-खाय की विधि सुबह स्नान के बाद की गई। भोजन में लौकी की सब्जी, चने का दाल व अरवा चावल ग्रहण करते हुए व्रतियों ने खुद को व्रत के लिए शुद्ध किया। यह विधि व्रत करने वाले घरों में पूरी की गई। इसके साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हुई।

आज होगी खरना की विधि

छठ पर्व में पहले दिन नहाय खाय के बाद शुक्रवार को खरना की विधि की जाएगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी को खना के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत करने वाले लोग पूरे दिन व्रत कर शाम में गुड़ से बने हुए चावल की खीर ग्रहण करेंगे। साथ ही चावल से बना पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाकर ग्रहण करेंगे। इसमें नमक या चीनी का उपयोग नहीं किया जाएगा। पूजन के उपरांत सभी को प्रसाद के रूप में बखीर और रोटी खाने के लिए दिया जाएगा।

मेले सा रहा माहौल

छठ घाट में अरपा की महाआरती के लिए लोग सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। इस दौरान छठ घाट में माहौल मेले सा नजर आया। महिलाएं-पुरुष व बच्चे घाट में पहुंचे।