18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साली को रंग नहीं लगाने देने पर बौखलाया जीजा, घर आकर किया बड़ा कांड, थाने में शिकायत दर्ज

Crime News: होली के मौके पर साली को रंग लगाने से मना करने की बात से नाराज जीजा ने अपनी पत्नी से ही मारपीट कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime News

फोटो - AI

CG Crime News: होली के मौके पर साली को रंग लगाने से मना करने की बात से नाराज जीजा ने अपनी पत्नी से ही मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर जिले के मंगला क्षेत्र स्थित महर्षि स्कूल के पास रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति अक्सर उसे छोडक़र उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने की बात कहता है। इसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। महिला का आरोप है कि इसी वजह से वह आए दिन उससे मारपीट भी करता है।

होली के दिन आरोपी अपनी साली को रंग लगाने के लिए उसलापुर स्थित ससुराल पहुंच गया। वहां साली ने रंग लगवाने से मना कर दिया। घर के अन्य सदस्यों ने भी उसे ऐसा करने से रोक दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने घर में हंगामा करते हुए सामान फेंकना शुरू कर दिया और बाद में अपने घर लौट आया।

नाराज जीजा ने पत्नी से की मारपीट

घर पहुंचने के बाद उसने ससुराल में सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन गुरुवार को फिर से विवाद होने पर आरोपी ने दोबारा मारपीट करते हुए उसे घर से निकालने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग