
नवरात्रि में हर रोज अलग रूप में नजर आतीं हैं सोलापुरी माता, पूजा के लिए विशाखापट्टनम से आते हैं पुजारी तो बंगाल से सजाने वाले
बिलासपुर. सोलापुरी माता के पूजन में शामिल होने हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भक्त माता के अलग-अलग रुपों को देखकर भावविभोर होकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। शुक्रवार सुबह 9 बजे देवी माता के समीप कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। सिरगिट्टी स्थित शुभम् विहार में सोलापुरी माता का पूजन चल रहा है। भक्त माता के देवी रुपों को देखने पहुंच रहे हैं। सोलापुरी माता को हर दिन अलग-अलग रुपों में सजाया जा रहा है। शुक्रवार को राजेश्वरी माता के रूप में कुमकुम पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमें 150 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने पति एवं संतान की सुख-शांति के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। इस पूजा को विशाखापट्टनम से आए पुजारी के राजेश ने पूरे विधि-विधान से सम्पन्न कराया। पूजा के पश्चात महिलाओं के लिए अन्नदान की व्यवस्था सोलापुरी माता समिति द्वारा किया गया था। पश्चिम बंगाल से आए एस शेखर राव एण्ड ग्रुप द्वारा प्रतिदिन माता के अलग-अलग स्वरुपों को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही माता को व्यंजन और पकवार का भोग भी अर्पित किया जाता है।
रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
शाम को आंध्रा समाज स्कूल,अंगेजी, हिन्दी, माध्यम, बुधवारी बाजार, सेंट लॉरेन्स, हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम, सिरगिट्टी स्थित सरदार संतोष सिंह मेमोरियल स्कूल के हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समिति द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
इनका रहा विशेष योगदान
उक्त आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष एन गोविंद राजू, उपाध्यक्ष जी राजा राव, महासचिव एन रमना मूर्ति, कोषाध्यक्ष बी पापा राव, कार्यकारिणी अध्यक्ष यू मुरली राव, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष हितेश तिवारी, बुड्ढा राव, दुम्मू सूरी बाबू, जी नागेश्वर राव, प्रेम लाल चौहान, महावीर बोयर, सुशांत समानता, जी राजेश्वर राव, जी आनंद राव, कांता राव, सोनू काले, वी हरि बाबू, वी अप्पाल नारायणा, एम नारायणा, जी नरसिंग राव, के भवानी शंकर, पी नोका राजू, एम थावुडू, टी शणमुख राव, एमआर आनंद, जी राम प्रताप राव, बी सुब्बा राव, पी श्रीनिवास राव, के अप्पा राव, वी गुरुनाडू, रविखरे, नुरुपा लाल, एमआर आनंद, बी नरसिंग कुमार, चंदर राव, के वेंकट रामना, के प्रसाद राव, के भास्कर राव, श्याम सुंदर तिवारी, टी मुरली आदि का सहयोग रहा।
Published on:
13 Apr 2019 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
