
VIDEO: प्रदेश को कंगाली की ओर धकेल रही भूपेश सरकार: अमर
बिलासपुर. पूर्व मंत्री एवं लोकसभा के संयोजक अमर अगवाल ने गुरुवार को बिलासपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अरूण साव ने कहा कि, मुझ जैसे छोटे से सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, आप सभी के आर्शीवाद से हम सब मिलकर बिलासपुर लोकसभा में पुन: भाजपा का झण्डा लहराएंगे।
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा 10 दिन में शराबबंदी का वादा किया था । परंतु सरकार शराब से मिलने वाले राजस्व के लालच में आ गई है। यह सरकार अब लोकसभा चुनाव के बाद प्रति पाव शराब में 10 रूपये और इजाफा करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की वजह से प्रदेश की माली हालत 3 माह के भीतर खराब हो गई है। सरकार के पास विधायकों को वेतन देने तक के लिए फंड नहीं है विधायकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। बिलासपुर कोषालय में 300 करोड़ के बिल अटके पड़े है। वहीं विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बहुत हिम्मती एवं साहसी है। आज भले प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास है कि, छ.ग. की 11 लोकसभी सीट भाजपा जीतेगी। मुंगेली के विधायक तथा पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहले बलासपुर लोकसभा सांसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। सम्मेलन को आर.विभाराव, पूजा विधानी, सुरेन्द्र गुम्बर, घनश्याम कौशिक एवं बेनी गुप्ता ने भी संबांधित किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश लालवानी एवं आलेख वर्मा ने किया। कार्यक्रम में रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, महापौर किशोर राय, हर्षिता पाण्डेय, राजू सिंह क्षत्री आदि उपस्थित रहे।
Published on:
29 Mar 2019 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
