22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cold Wave Alert: स्‍कूलों पर ठंड की मार का असर, शीतलहर से समय बदला, जारी आदेश में देखिए क्या है नया टाइम

Cold Wave Alert: पिछले 4 दिनों से उत्तर छत्तीसगढ़ में चल रही शीतलहर के मद्देनजर सभी स्कूलों में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के साथ-साथ दूसरी पाली में पढ़ने वाले हाई और हायर सेकेंडरी बच्चों की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के समय में परिवर्तन किया है।

2 min read
Google source verification

बिलासपुर. Cold Wave Alert: पिछले 4 दिनों से उत्तर छत्तीसगढ़ में चल रही शीतलहर का असर स्कूलों पर भी पड़ा है। शीतलहर के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के साथ-साथ दूसरी पाली में पढ़ने वाले हाई और हायर सेकेंडरी बच्चों की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के समय में परिवर्तन किया है। नौनिहाल अब सुबह 9 बजे स्कूल जाएंगे।

कलेक्टर मित्तर ने जारी आदेश में कहा है कि पूर्व में संचालित पहली पाली की प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं अब 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। इसके साथ ही दूसरी पाली की हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी की कक्षाएं दोपहर पौने 1 बजे से सवा 4 बजे तक लगेंगी। शनिवार को दूसरी पाली में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाएं दोपहर सवा 12 बजे से शाम सवा 4 बजे तक लगेंगी और पहली पाली में हाई और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 9 से सवा 12 बजे तक लगेंगी। कलेक्टर ने यह व्यवस्था 31 जनवरी 2022 तक लागू रखे जाने के आदेश दिए हैं।

16 को जारी किया आदेश 4 दिन हुई व्यवस्था
प्रदेश में शीतलहर के मद्देनजर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 16 दिसंबर को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को जारी आदेश में कहा था कि प्रदेश में सर्द हवाओं और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए अपने-अपने निकाय के सार्वजनिक स्थलों में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही रैन बसेरा में भी लोगों के लिए सभी प्रकार की जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस आदेश का नगरीय निकायों में 4 दिनों के बाद असर हुआ। नगर निगम ने 19 दिसंबर को शहर के चुनिंदा चौक चौराहों पर और 20 दिसंबर को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में अलावा की व्यवस्था की।

आज से तापमान और बढ़ने की संभावना
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 3 दिनों की अपेक्षा न्यूनतम मापमान बढ़ा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यनूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस उर्ज हुआ। पिछले दो दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में कल से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन होंगे। प्रदेश में 23 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और आने वाले 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।