9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौठानों में मवेशियों की मौतों की शिकायत,व्यवस्था दुरूस्त करने मुख्यालय ने जारी किया फरमान

  बिलासपुर. गौठानों में मवेशियों की मौतें होने शिकायत मिलने पर मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्यालय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के प्रभारियों को फरमान जारी कर गौठानों में मवेशियों के लिए व्यवस्था दुरूस्त रखने का फरमान जारी किया है।

2 min read
Google source verification
गौठानों में मवेशियों की मौतों की शिकायत,व्यवस्था दुरूस्त करने मुख्यालय ने जारी किया फरमान

गौठानों में मवेशियों की मौतों की शिकायत,व्यवस्था दुरूस्त करने मुख्यालय ने जारी किया फरमान



नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक ने जारी आदेश में नगरीय निकाय प्रभारियों से कहा है कि नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत गौठान निर्माण ,प्रबंधन और संचालन के संबंध में पूर्व दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन गौठान में रखे मवेशियों की अकारण मृत होने की सूचनाएं और शिकायतें मुख्यालय को मिल रही है। इससे स्पष्ट है कि गौठानों में व्यवस्था दुरूस्त रखने पूर्व में जारी किए गए फरमान का पालन नहीं हो रहा है। मुख्यालय ने व्यवस्था दुरूस्त करने निकायों को 9 बिन्दुओं में गाइडलाइन जारी की है।


यह व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

1.गौठानों में पशुओं और चारा संग्रहण के लिए शेड की व्यवस्था की जाए और बीमार पशुओं के लिए अतिरिक्त शेड की व्यवस्था की जाए।
2. गौठान में मवेशियों के खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था किया जाए।3. गौठान में मवेशियों के बैठने के लिए सूखा स्थल या ऊंचा पक्के शेड बनाए जाएं।
4. प्रत्येक शेड में गौमूत्र ,पानी निकासी के लिए ढलान और नाली की अनिवार्य रूप से व्यवस्था की जाए।

5.गौठान का उपयोग मवेशियों के आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
6. समिति द्वारा बीमार, आश्रय गौधन और अन्य मवेशियों की देखभाल की जाए। साथ ही मृत मवेशियों को चिन्हाकित स्थान में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

7. गौठान में गौधन व मवेशियों की देखभाल की जिम्मेदारी गौठान समिति या पारम्परिक रूप रे कार्य करने वाले चरवाहे को प्राथमिकता दी जाए। जिससे पशुओं का उचित देखभाल किया जा सके।
8. गौठान संचालन समित्ति द्वारा गौठान में रखें गौधन एवं गवेशिया की देखरेख का लगातार निरीक्षण किया जाए ।

9. गौठान संचालन समिति द्वारा प्रत्येक 15 के भीतर पशुओं का आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित टोल फी नम्बर 1962 पर कॉल कर मोबाईल वेटनरी यूनिट के माध्यम से बीमार पशुओं का ईलाज करवाया जाए ।

निगम में 4 और जिले के निकायों में कुल 10 गौठान
नगर निगम बिलासपुर में 4 और जिले के 2 नगर पालिका परिषद व 4 नगर पंचायतों में कुल 10 गौठान हैं, जहां मवेशियों को रखने के निर्देश राज्य शासन ने जारी किए थे। इनमें बिलासपुर नगर निगम के मोपका और सकरी गौठानों में ही मवेशियों को रखने की व्यवस्था है। वहीं जिले के अन्य निकायों के गौठानों में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है, इसलिए यहां मवेशी रखे ही नहीं जा रहे हैं।