28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की खुली कलई, कैग रिपोर्ट में कर डाला काला-पीलाः शैलेष पांडेय

कैग रिपोर्ट पर हंगामा, कांग्रेस ने लगाया 20 हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप, लोक निर्माण में ज्यादा मिली गफलत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Barun Shrivastava

•

Updated: 28 Apr 2018, 9:08 PM IST

Shailesh Pandey

बिलासपुर

हाल ही में जारी सीएजी (कैग) की रिपोर्ट में आए सरकारी हिसाब में गड़बड़ को कांग्रेस ने राज्य सरकार भ्रष्टाचार करार दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने कहा कि यह राज्य सरकार का असली चेहरा है। छत्तीसगढ़ के लोगों की गाढ़ी खून-पसीने की कमाई को सरकार के लोगों ने डकार लिया है। रिपोर्ट खुद ही राज्य में हुए भ्रष्टाचार की कहानी कह रही है।

20 हजार करोड़ डकार गई रमन सरकार

पांडेय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मीडिया में आई कैग की रिपोर्ट में 20 हजार करोड़ रुपए का वारा न्यारा हुआ है। सरकार ने यह पैसा डकार लिया है। डॉ. रमन सिंह सरकार के पास इन रुपयों का कोई हिसाब नहीं है। महालेखाकार ने शासन के विभागों को तीन सेक्टर में बांटकर रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सोशल सेक्टर यानी पुलिस प्रशासन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग में जमकर पैसों की बर्बादी नजर आ रही है। तीनों सेक्टर के सरकारी विभागों के पास 20 हजार करोड़ रुपये के लेनदेन के हिसाब नहीं है |

अफसरों के साथ मिलकर जीम गए हजारों करोड़

पांडेय ने कहा कि राज्य की मौजूदी भाजपा सरकार अफसरों के साथ मिलकर हजारों करोड़ जीम गई। यह पैसा राज्य के उन गरीब, खेतिहर मजदूरों, आदिवासियों और आम आदमी का है, जो दिन रात मेहनत करके पाई-पाई जोड़ता है। ऐसे असंवेदनशील और भ्रष्ट सरकार को बदल डालने का वक्त आ गया है।

नगरीय निकाय में भारी भ्रष्टाचार

पांडेय ने कहा इस रिपोर्ट में भी कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्होंने पूरे पैसे को खा डाला। इनमें नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग और पेयजल के लिए पीएचई शामिल हैं। यहां पर भारी पैसों की अनदेखी और अनियमितता की गई है। यह ऐसे विभाग हैं जो आम आदमी को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के इस नंगे नाच को बर्दाश्त नहीं करेगी । भ्रष्टाचार की सरकार की विदाई तय हो चुकी है | प्रदेश की जनता आने वाले समय में सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है |