24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम केयर अस्पताल से अपोलो शिफ्ट हुई बलात्कार पीड़ित लड़की

शहर के एक नामचीन अस्पताल श्रीराम केयर में भर्ती बीमार युवती के साथ दो वार्ड ब्वॉय द्वारा बलात्कार का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 24 May 2020, 3:26 PM IST

gangrape

gangrape

बिलासपुर। नामचीन अस्पताल श्री राम केयर में आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप लगने के बाद युवती को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि अस्पताल के दो वार्ड व्याय ने बेटी के साथ 21 और 22 मई की दरमियानी रात बारी बारी से रेप किया है। इसके बाद बच्ची सदमें में है। उसने नोट भी लिखा है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। बच्ची बिलासपुर नगर निगम से लगे एक गांव की है। 18 मई की सुबह अचानक उसके मुंह से झाग निकलते देखा गया । युवती ने बताया कि वह दवाई खायी है। रिएक्शन हो गया है। आनन फानन में पिता युवती को लेकर सिम्स पहुंचा। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गयी। परेशान पिता ने युवती को अमेरी रोड स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के पिता ने बताया कि 19 और 20 मई को बच्ची धीरे धीरे ठीक होते नजर आयी। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर आक्सीजन मास्क लगा हुआ था। पिता के अनुसार 22 मई की सुबह बच्ची ने इशारे में बताया कि दो लोगों ने उसके सीने पर हाथ रखा। साथ ही रेप होने का इशारा किया। जब पिता नही समझा तो बच्ची ने मास्क के अन्दर से पेन और पन्ना मांगा। पिता के अनुसार बच्ची ने पेन से पन्ने पर लिखा कि उसके साथ दो वार्ड व्याय ने बलात्कार किया है। पिता ने सिविल लाइन थाना को सूचना दी। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस श्रीराम केयर अस्पताल पहुंच गयी। पिछले पांच घंटे से लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पीडित के पिता ने बताया कि प्रबंधन लगातार मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।