12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyber Crime: डीजल डलवा के फर्जी रसीद के जरिए की 30 हजार की धोखाधड़ी, जांच में जुटी पुलिस

Cyber Crime in CG: साइबर ठग ने फोन पे से 30 हजार रुपए का फर्जी ट्रांसफर मैसेज भेज पेट्रोल पम्प कर्मी को झांसे में लिया। कुछ देर बाद गाड़ी बाहर होने का झांसा देकर एकाउंट में ट्रांसफर की रकम को वापस करवा लिया।

2 min read
Google source verification
cyber.jpg

Cyber Crime in Chhattisgarh: साइबर ठग ने फोन पे से 30 हजार रुपए का फर्जी ट्रांसफर मैसेज भेज पेट्रोल पम्प कर्मी को झांसे में लिया। कुछ देर बाद गाड़ी बाहर होने का झांसा देकर एकाउंट में ट्रांसफर की रकम को वापस करवा लिया। पेट्रोल पम्पकर्मी ने जब बैंक में ट्रांजेक्शन चेक किया तो ठगी का पता चला। शिकायत पर कोनी पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

भाजपा नेता भी हो चुका है ऐसी ठगी का शिकार

गाड़ी में डीजल भरवाने का झांसा देकर कुछ वर्षों पहले एक भाजपा नेता से भी साइबर ठगों ने इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान भाजपा नेता ने सिविल लाइन थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: बिना ढंके ले जा रहे कोयला, ऊपर से लक्ष्य हासिल करने ओवरलोडिंग भी...

पुलिस के अनुसार सेंदरी निवासी धनंजय कुमार पिता छन्नू लाल सोनी (28) सलूजा सर्विस पेट्रोल पम्प में कर्मचारी है। सोमवार मैनेजर जगदीश टुटेजा के मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। फोनकर्ता ने डीजल डलवाने की बात कहते हुए 48 हजार भेजने की बात कही व नम्बर पर 30 हजार रुपए क्रेडिट कर दिया जिसका मैसेज मोबाइल में प्राप्त हुआ। कुछ देर बाद उसी नम्बर से दुबारा फोन आया और बताया कि जिस गाड़ी में डीजल डलवाना है वह गाड़ी बाहर है। उसने क्रेडिट की हुई रकम को वापस उसी नम्बर पर ट्रांसफर करने को कहा। पेट्रोल पम्प कर्मी ने फोन पे के माध्यम से 30 हजार रुपए उसी नम्बर पर ट्रांसफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: सट्टेबाजों के अपराधी चाहे सात समंदर पार हो.. होगी गिरफ्तारी, रमन सिंह ने ट्वीट कर कही ये बात

हिसाब के दौरान जब पेट्रोल पम्प कर्मी ने जब बैंक स्टेटमेंट देखा तो पता चला उनके एकाउंट में 30 हजार रुपए क्रेडिट ही नहीं हुआ था। केवल डेबिट का ट्रांसफर ही दिख रहा था। मैसेज को दुबारा से चेक करने पर पता चला कि किसी ने फर्जी मैसेज भेज कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोनी थाने पहुंच कर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। कोनी पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।