13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गा पूजा व दीपावली के लिए चलाई दर्जन भर स्पेशल ट्रेनें

इनमेेंं उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई है।

2 min read
Google source verification
Railway

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्गा पूजा व दीपावली त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए विभिन्न रूटों पर दर्जन भर से अधिक स्पेशल एक्सप्रेस गाडि़यां चलाई गई हैं। यह गाडिय़ां सितंबर के मध्य से दिसंबर तक चलेंगी। इन साप्ताहिक गाडि़यों में अभी पर्याप्त सीटें खाली हैं, जिस पर यात्री अपना आरक्षण करवा सकते हैं और रेलवे की इस विशेष सुविधा का लाभ ले सकते हैं। ये गाडिय़ां हावड़ा, मुंबई, पुणे, हबीबगंज, जबलपुर, शालीमार, राजकोट, जयपुर , हैदराबाद, रक्सेल, दरभंगा और दिल्ली के लिए चलाई गई हैं। यात्रियों डिमांड व भीड़ को देखते हुए सर्वाधिक गाडिय़ां मुंबई-हावड़ा रूट पर चलाई जा रही हैं। इनमेेंं उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई है।
उत्तर प्रदेश की ओर एक भी गाड़ी नहीं : रेलवे द्वारा बिलासपुर से लगभग सभी दिशाओं की ओर गाड़ी चलाई गई हैं, लेकिन इनमें उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली कोई भी गाड़ी नहीं है। एेसे में इलाहाबाद, सतना, बनारस, लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यहां से उस ओर जाने वाली नियमित गाडि़यों का ही सहारा है। वैसे भी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली गोंदिया-बरौनी, सारनाथ ही प्रतिदिन चलने वाली गाडि़यां हैं। इसके अलावा इस उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली करीब आधा दर्जन गाडियां और हैं, जो कि साप्ताहिक हैं। एेसे में दीपावली, दुर्गा पूजा पर इस दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबी वेटिंग के साथ यात्रा करनी पड़ती है।

हावड़ा की ओर जाने वाली : जबलपुर संतरागाछी एक्स. गुरुवार 4.45 बजे २ सितं. से 26 अक्टू.। राजकोट-संतरागाछी एक्स. मंगलवार 4.10 बजे 26 सितंबर से 14 नवं.। पुणे-संतरागाछी एक्स. मंगलवार 7.30 बजे 19 सितंबर से 14 नवं.। जयपुर-शालीमार एक्स. गुरुवार 11.5 बजे 19 सितंबर से 14 नवं.।
पुणे की ओर जाने वाली : संतरागाछी-पुणे एक्स. रविवार 5 बजे 17 सितम्बर से 12 नवंबर। संतरागाछी-पुणे एक्स. रविवार 5 बजे 17 सितंबर से 12 नवंबर । हटिया- पुणे एक्स. गुरुवार 5 बजे 21 सितंबर से 30 नवंबर।
पुरी की ओर जाने वाली: हबीबगंज-पुरी एक्स. मंगलवार 20.35 बजे 3 अक्टूबर से 14 नवंबर। दुर्ग- निजा. एक्स. रविवार 10-10 बजे 17 सितंबर से 27 अक्टूबर।

जबलपुर एवं भोपाल की ओर जाने वाली : संतरागाछी-जबलपुर एक्स. शुक्रवार 7.55 बजे 22 सितंबर से 27 अक्टूबर। पुरी-हबीबगंज एक्स. बुधवार 22.20 बजे 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर।
दरभंगा की ओर जाने वाली : सिकंदराबाद- दरभंगा एक्स. बुध, रविवार 14-45 बजे 17 सित. से 27 नवंबर। हैदराबाद-रक्सेल एक्स. शुक्रवार 14.45 बजे 22 सितं. से 31 नवंबर।
हैदराबाद एवं सिकंदराबाद के लिए: दरभंगा-सिकंदराबाद एक्स. बुध, रवि 4.40 बजे 16 सितं. से 2 दिसंबर । रक्सेल-हैदराबाद एक्स. रविवार 5.40 बजे 18 सितं से 4 दिसंबर।
दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ी : दुुर्ग -निजा. एक्स. रविवार 10.10 बजे 17 सितंबर से 27 दिसंबर।
जयपुर की ओर जाने वाली : शालीमार-जयपुर एक्स. मंगलवार 7.55 बजे 17 सितंबर से 28 नवंबर