23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने नगरीय निकायों में शुरू होंगे दीदी बर्तन बैंक

  बिलासपुर. प्रदेश में नो प्लास्टिक मशीन को बढ़ावा देने और सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने प्रदेश सरकार ने दीदी बर्तन बैंक खोलने की योजना शुरू करने वाली है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्डों में महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से इसका संचालन होगा। इससे समारोह ओर आयोजनो में उपयोग होने वाले थर्मोकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के दावे प्रदेश शासन ने किए हैं। बर्तन बैंक में समरोह, मांगलिक कार्यक्रमों, सरकारी व धार्मिक आयोजनों में आसानी से कम दाम पर टेंट के सामान मिलेंगे।

Google source verification

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने प्रदेश के नगरीय निकायों को जारी आदेश में कहा है कि शहरों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए दीदी बर्तन बैंक की स्थापना सभी निकायों में की जाएगी। बर्तन बैंक के लिए सभी निकायों को राशि जारी कर दी गई है। इससे निकाय दीदी बर्तन बैंक के स्थापना के लिए जरूरी बर्तन खरीदी, स्वसहायता समूहों का चयन समेत अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे।

100 रुपए के स्टॉम्प में एग्रीमेट, लेकिन पहले करना होगा जागरूक
आदेश में कहा गया है कि बर्तन बैंक का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। समूहों से संबंधित निकाय 100 रुपए के स्टॉम्प पेपर में 3 वर्ष के लिए नगरीय निकाय एग्रीमेंट करेंगे, लेकिन इस प्रक्रिया से पहले नगरीय निकायों को क्षेत्र वासियों को याजना की जानकारी और इससे होने वाले लाभ की जानकारी देने के लिए जागरूक किया जाएगा।


12 बर्तन बैंक बिलासपुर में

आदेश में कहा गया है कि बिलासपुर नगर निगम में 12 बर्तन बैंकों की स्थापना की जाएगी। नगर स्वच्छता का काम निकायों द्वारा बनाए गए बर्तन बैंक के मान कार्य प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। बैर्तन बैंक के लिए भवन और उसमें खर्च होने वाली राशि स्वसहायता समूह खुद वहन करेंगे। बर्तनों को किराये पर देने के लिए निकाय द्वारा दर निर्धारित किया जाएगा। आर्डर 24 घंटे पहले देना होगा और किराया भी 24 घंटे के अनुरूप निर्धारित होगा। निर्धारित समय के बाद बर्तन जमा करने पर 5 रुपए प्रति बर्तन की दर पर जुर्मना देना होगा।

निकाय सीमा से बाहर रहने वालों को भी मिलेगा लाभ
निकाय सीमा से बाहर रहने वाले व्यक्ति को बर्तन बैंक का लाभ मिलेगा, लेकिन इसके लिए निकाय के प्रभारी और महापौर या अध्यक्ष की अनुमति जरूरी होगी।


निकायों में अलग-अलग रंग के बर्तनों का होगा उपयोग

निकाय – बर्तनों के रंग
बिलासपुर, रायपुर, भिलाई, कोरबा – लाल, हरा पीला,नीला,नारंगी,बैगनी ,काला, सफेद, गुलाबी, भूरा,गोल्डर, सिल्वर

10 छोटे नगर पालिक निगम – लाल, हरा, नीला, पीला,नारंगी, बैगनी, काला सफेद
नगर पालिका परिषद – लाल, हरा, पीला, नीला

नगर पंचायत – लाल हीरा

टेंट में मिलने वाले सारे सामान होंगे उपलब्ध
बर्तन बैंक में टेंट में मिलने वाले सारे बर्तन और सामान उपलब्ध होंगे। आदेश में चम्मच से लेकर तखत तक और मिक्सर ग्राइंडर से लेकर भट्ठी तक का सामान किराये पर उपलब्ध होगा।

दीदी बर्तन बैंक के लिए मुख्यालय से आदेश मिले हैं। इस योजना को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर में 12 से अधिक दीदी बर्तन बैंक शुरू किए जाएंगे। इसका फायदा सीधे तौर पर लोगों को मिलेगा।
कुणाल दुदावत
आयुक्त नगर निगम