
डीजे में नाचने पर विवाद : दो गुटों में जमकर मारपीट, महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा...
बिलासपुर. कैलाश नगर ढेका गणेश उत्सव समिति के सदस्यों से दर्रीघाट के पास मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। तोरवा पुलिस ने पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को एसपी से घायलों ने शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने वारदात में शामिल 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार कैलाश नगर ढेका निवासी सुरेश मौर्य ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गणेश विसर्जन के दौरान डीजे में नाचने की बात लेकर सिद्धार्थ उर्फ सिद्धि ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। आरोपी ने महिलाओं व बच्चो के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने उस दौरान शिकायत पर हत्या प्रयास व बलवा की धारा के तहत अपराध दर्ज कर सिद्धार्थ उर्फ सिद्धि सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।
मंगलवार को तोरवा पुलिस ने फरार आरोपी मुकेश पिता संजय धीरज (24) निवासी दो मुंहानी आवासपारा तोरवा, चंद्रसेन उर्फ नन्दू पिता नेतराम कुर्रे (27) निवासी दर्रीघाट सतनामीपारा मस्तूरी व अभिषेक पिता दीपक धीरज (24) निवासी दो मुहानी तोरवा बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Published on:
4 Oct 2023, 3:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.