
ग्रामीणों को ठंड से बचाने आगे आई महिलाएं, बांटा कंबल
बिलासपुर. राजकिशोर नगर तेलुगू ब्राहम्ण समाज के सदस्यों ने वर्ष २०२० के पहले दिन की शुरूवात जरूरतमंदों की सेवा करते हुए की। सदस्यों ने सुबह 11 बजे ग्राम कडरी जिला पंचायत बिल्हा में कंबल बाटने का सेवा कार्य शुरू किया। समाज के अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि साल की शुरुआत अच्छे कार्य से करने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया।
इसके लिए कडरी गांव बिलासपुर से 30 किलोमीटर दूर आदीवासीय बाहुल्य इलाके में 85 परिवार के महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल का वितरण किया गया। ग्राम के सरपंच संतोष कुमार साहू ने गांव के लोगों को एक जगह एकत्रित करने का कार्य किया।
ग्रामवासी बास और वन ईलाके से संम्बंधित वस्तुओं का रोजगार कार्य करते है और अति गरीब आय वर्ग के है। नववर्ष के उपलक्ष्य पर कंबल प्राप्त करके गांववासी बहुत खुश हुए और तेलुगू ब्राहमण समाज के सदस्यों को धन्यवाद कर शुभकामनाएं दी। समाज के बुलुसु महेश कुमार के साथ वरिष्ठ सदस्य बीके राव, एसव्ही राव, नेमानी श्याम सुन्दर राव, सन्निधी चन्द्र शेखर, एस सत्या, पालंकी श्रीनिवास उपस्थित रहे।
Published on:
1 Jan 2020, 9:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.