
Bajar me kharidari pr mil rha toffa
बिलासपुर. धनतेरस या धनत्रयोदशी एक शुभ त्योहार है जो समृद्धि और धन का जश्न मनाता है। यह त्योहार दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस शब्द को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है धन या पैसा और तेरस का अर्थ है तेरह, क्योंकि यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के तेरहवें दिन मनाया जाता है। धनतेरस 2023 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन को समृद्धि के दिन के रूप में मनाया जाता है। परंपराओं के अनुसार, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर के जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी। सालभर धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, धन की कमी दूर होगी और किस्मत भी चमकेगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसिलिए आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि
धनतेरस पर आपको कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा। पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जडि़त अंगूठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा। आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। मोती की माला भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। ऐसा करने से जीवन भर पैसे की कमी नहीं रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनतेरस वाले दिन आप स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना चाहिए। सालभर आपकी उन्नति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।
Published on:
07 Nov 2023 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
