
body donation
बिलासपुर. पहले नेत्रदान कर दो लोगों का जीवन रोशन किया। वहीं दूसरी ओर देहदान कर समाज में मिसाल बनी राज टेकचंदानी। लोग पहले सिर्फ नेत्रदान ही किया करते थे लेकिन अब लोग जागरूक होकर देहदान के लिए भी आगे आ रहे है। इन्हीं में से एक है टेकचंदानी परिवार जिन्होंने दुख की घड़ी में भी खुद को सम्हाला और दूसरों के हित का सोचकर नेत्रदान व देहदान किया। हैंड ग्रुप ने हमेशा से हर समाज में देहदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए काफी प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सभी समाज खासकर सिंधी समाज लगातार नेत्रदान और देह दान में आगे आ रहे हैं। एक बार फिर सिंधी समाज के चिकित्सक दंपति ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए समाज के आगे एक नई मिसाल पेश की। राजेंद्र नगर निवासी डॉ.मनोहर टेकचंदानी एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय राज टेकचंदानी आयुर्वेद के चिकित्सक है। स्वर्गीय राज टेकचंदानी पिछले काफी समय से फेफड़े से जुड़ी बीमारी से ग्रसित थी उनका इलाज रायपुर एवं मुंबई में चला। अंतत: 70 वर्षीय राज टेकचंदानी का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व में ही पति एवं पत्नी ने नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लिया था। मरणोपरांत स्वर्गीय राज टेकचंदानी का नेत्रदान रायपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया एवं उनके पुत्र श्याम एवं मदन टेकचंदानी ने अपनी माता की इच्छा को पूर्ण करते हुए सिम्स में देहदान कराया। दोनों ही कार्यों में हैंड्स ग्रुप एवं उनके सदस्यों ने पूर्ण रूप से सहयोग किया। देहदान और नेत्रदान को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं। जिसे दूर करने का कार्य यह हैंड्स ग्रुप द्वारा 11 देहदान है और 235 वा नेत्रदान हैं।
Published on:
1 Nov 2019, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.