
शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ 11 वार
Chhattisgarh News: बिलासपुर। आदतन शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से 11 बार वार कर घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार भी चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है।
सोमवार रात वह नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी विकास ने बटनदार (CG CRIME NEWS) चाकू निकाला और देखते ही देखते अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमले से पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। इस हमले से उसकी गर्दन, आंख सहित कई अन्य जगहों पर गंभीर चोंटे आई हैं।
पीड़िता बिस्तर पर गिर गई
अपने ऊपर हो रहे लगातार हमले से बचने के लिए पीड़िता वहां से भागने लगी, लेकिन बेहद गंभीर रूप से घायल होने के वजह से पीड़िता बिस्तर पर ही गिर गई। अपनी मां को इस स्थिति में देख बच्ची घटना की जानकारी अपनी बड़ी मां को दी।
जब उनकी बड़ी मां मोहल्लेवालों (Bilaspur crime) को लेकर घर पहुंची तो देखा कि पीड़िता खून से लथपथ अपने बिस्तर में पड़ी हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Published on:
09 Jun 2023 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
