
COVID 19: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, डिस्चार्ज होने के बाद खुद की गाड़ी से घर जा सकेंगे मरीज
बिलासपुर. जिले में कोरोना पॅाजिटिव मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को तो जैसे कोरोना विस्फोट ही हो गया। मुंगेली जिला में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं मरवाही के क्वाराइन सेंटर में दो श्रमिक पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर शहर में 8 पाजिटीव केस मिला है जिसमें सिम्स के एक जूनियर डाक्टर भी शामिल है। सभी को संभागीय कोविड अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं सकरी बाइपास ग्राम सकर्रा के एक ही परिवार के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसे रायपुर एम्स भेजने की तैयारी की जा रही थी। बिलासपुर में एक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ये डाक्टर सिम्स में बतौर जूनियर डाक्टर पदस्थ है। पीडि़त डॉक्टर की कोविड वार्ड में ड्यूटी लगी थी, जहां वो ओपीडी देख रहे थे। पिछले दिनों डाक्टर का एहतियातन सैंपल लिया गया था, जिसमें देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में दूसरा केस है, जिसमें कोरोना वारियर्स ही कोरोना की चपेट में आए हैं। इससे पहले एम्स में एक नर्सिंग अॅाफिसर कोरोना की चपेट में आए थे। जो कुछ दिन पहले ही स्वस्थ्य होकर लौटे हैं। सिम्स के जूनियर डाक्टर के संपर्क में कोरोना वार्ड के प्रभारी सहित अन्य नर्स स्टाफ व वार्ड भी आए थे। इन सभी की जांच कराई जाएगी। सभी मजदूर मुंगेली में मिले सभी पीडि़त को श्रमिक बताया जा रहा है। इसमें पंडराकापा के 5 सम्बलपुर के 3 और चातरखार के 1 मरीज हैं। सभी 18 से 55 साल तक के हैं। मुंगेली जिला में अब तक 12 पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा बिलासपुर शहर व इससे लगे गांव में 8 लोगों को पाजिटीव पाया गया है। जिसमें मसानगंज 1, बिरकोना 1, कश्यप कालोनी 1, डीएव्ही स्कूल कुम्हारापारा के पास 1, ग्राम सकर्रा में 3, गतौरा में 1, केस मिला है। इसके अलावा नए जिला गौरेला, पेन्ड्रा मरवाही के क्वाराइन सेंटर में 3 श्रमिकों को पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है सकर्रा के एक ही परिवार में माता पिता और 13 साल के बच्चा को पाजिटीव पाया गया है।
Updated on:
23 May 2020, 11:19 PM IST
Published on:
23 May 2020, 11:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.