
FRAUD: डाकघर में भर्ती करवाने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी
Online Fraud: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। प्रापर्टी डीलर के बेटे को बिलासपुर रेलवे जोन में पोर्टर नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को सरकंडा पुलिस कोरबा से लेकर बिलासपुर पहुंची और मामले का खुलासा किया। आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
6 महीनों से था आरोपी फरार
नौकरी लागने के नाम धोखाधड़ी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। सरकंड़ा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने कोरबा के साथ जांजगीर में रिस्तेदार के यहां टीम भेजी थी। फरारी के दौरान आरोपी कोरबा और जांजगीर के बीच लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार प्रापर्टी डीलर अश्वनी द्विवेदी पिता गंगोत्री द्विवेदी (41) निवासी डीएलएस कॉलेज के पास अशोक नगर से शातिर ठग ने रिस्तेदार को नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी की थी। अश्वनी द्विवेदी ने सरकंड़ा पुलिस को बताया था कि जमीन खरीदी बिक्री के दौरान तोरवा निवासी अभिषेक पटेल से जान पहचान हुआ था।
अभिषेक पटेल ने अपने रिस्तेदार को बिलासपुर जोन में उच्चाधिकारी होने का झांसा दिया था। अभिषेक ने बताया था कि उसका रेलवे अधिकारी से काफी अच्छी जान पहचान है।
अश्वनी के बेटे अमन द्विवेदी को पोर्टर के पद पर नौकरी लगवा देने का आश्वासन दिया था। 8 लाख में पोर्टर की नौकरी लगाने का सौदा तय हुआ और दोनों ने स्टाम्प पेपर में एग्रीमेंट करते हुए 2 माह में नौकरी लगाने का आश्वसन दिया था। प्रापर्टी डीलर ने बेटे को पोर्टर की नौकरी दिलाने 6 लाख रुपए नगद दे दिए और नौकरी लगने के बाद 2 लाख देने की बात हुई थी। 6 लाख रुपए लेने के बाद अभिषेक पटेल दो माह के अंदर नौकरी नहीं लगवा पाया। अश्वनी ने रुपए वापसी की मांग की तो आरोपी पहले तो गोल मोल जवाब देने लगा और फिर अचानक से फरार हो गया।
शिकायत पर सरकंड़ा पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर टेकनीकी साक्ष्य के आधार पर पता लगाता तो मालूम हो की आरोपी कोरबा में रिस्तेदार के यहां छिप कर रह रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अभिषेक पटेल पिता गुहाराम पटेल (29) निवासी पटेल मोहल्ला तोरवा को गिरफ्तार कर थाने लाई और न्यायालय में पेश किया। तोरवा पुलिस मामले आगे की कार्रवाई कर रही है।
खरीदारी में खर्च कर दिए 6 लाख रुपए
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला प्रापर्टी डीलर से मिली रकम को आरोपी ने खरीदारी व शराब पीने में उड़ा दिया। रुपए खर्च होने के बाद जब रुपए लौटाने का दबाव बना और पीड़ित ने शिकायत की तो आरोपी भाग निकला।
चकमा देने बदला मोबाइल व नम्बर
थाने में शिकायत होने के बाद फरार हुए अभिषेक पटेल को शंक थी कि पुलिस उसे मोबाइल या फिर आईएमईआई नम्बर के आधार पर ट्रेस कर गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने पुराना मोबाइल व सिम नम्बर बंद कर दिया। जिससे पुलिस उसे गिरफ्तार न कर सके लेकिन पुलिस दूसरे माध्यम से आरोपी तक पहुंच गई।
फैजुल शाह होदा, सरकंडा थाना प्रभारी ने कहा, रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी 8 लाख में सौदा किया था। 6 लाख रुपए एडवांस में लेकर आरोपी खर्च कर दिए। पीड़ित ने रुपए लौटाने को लेकर दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गया था। टेकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
31 Mar 2023 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
