5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरितालिका तीज: पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर महिलाओं ने विधि विधान से किया कठोर व्रत

Hartalika Teej 2019: फुलेरा सजाकर, शृंगारित होकर भगवान शिव-पार्वती की रातभर की पूजा-अर्चना

2 min read
Google source verification
हरितालिका तीज: पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर महिलाओं ने विधि विधान से किया कठोर व्रत

हरितालिका तीज: पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर महिलाओं ने विधि विधान से किया कठोर व्रत

बिलासपुर। रविवार को हरितालिका का व्रत भूखे-प्यासे रहकर भगवान शिव-पार्वती का नाम जपते हुए महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने किया। (hartalika teej 2019) मान्यतानुसार महिलाओं ने व्रत की प्रत्येक विधि पूरी करते हुए शाम में शृंगारित होकर घर पर ही फुलेरा सजाकर मिट्टी व रेत से भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की।

रात भर भजन-कीर्तन करते हुए महिलाओं ने अखण्ड सुहाग की कामना की। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मन चाहा वर प्राप्त करने की कामना करती रहीं। इस बार तीज की तिथि के मतभेद के चलते व्रत को अपनी मान्यता के मुताबिक लोग अलग-अलग दिन कर रहे है। (hartalika puja) रविवार को हरितालिका व्रत अधिकतर लोगों ने किया। भक्तिमय वातावरण में बड़े श्रद्धाभाव से इस व्रत को सुबह स्नान कर पूजन के पूर्व संकल्प कर प्रारंभ किया।

सुबह से लेकर रात तक महिलाओं ने पूजन की तैयारी की। रात्रि में घर पर ही हरितालिका व्रत पूजन के लिए फूलों से सजा मंडप फुलेरा सजाया। जिसमें भगवान शंकर की पूजा करते पार्वती व सखी की मूर्ति रखकर वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन की गई। (hartalika teej video) इस दौरान पंच द्रव्यों से अभिषेक, फिर पुष्पों से शृंगारित किया। उसके बाद शृंगार की सामग्री अर्पित कर भोग में पारंपरिक व्यंजन व फल अर्पित किए। पूजन में कथा का श्रवण महिलाओं ने किया। इसके बाद रात-भर भजन-कीर्तन करते हुए मंगल कामना करती रही। परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि व अखंड सुहाग की कामना की।

विधायक रश्मि सिंह ने मनाया तीजा पर्व
सीएम भूपेश बघेल के निवास में तीज मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी शामिल हुई। इसके अलावा प्रदेश के सभी महिला कांग्रेस विधायकों ने भाग लिया। सभी महिला विधायक एक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। गले में मोहर हाल (रुपया) पहनी हुई थी।

महिलाओं ने रात भर किया भजन
रात्रि जागरण करते हुए महिलाओं ने पूजन के बाद भजन कीर्तन किया। जिसमें भगवान शंकर व माता-पार्वती के भजन गाए। रात भर महिलाओं ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

16 शृंगार कर की सुहागिनों ने पूजा
इस पूजन में शृंगारित होकर अखंड सुहाग की कामना करने के लिए 16 शृंगार कर सुहागिन महिलाएं शामिल हुई। कुछ महिलाएं दुल्हन की तरह सज-संवरकर पूजन करती रही। तो वहीं कुछ तो अपने विवाह की चुनरी धारण कर पूजा करती रही। कन्याएं भी पारंपरिक वस्त्रधारण कर इस पूजन को करने पहुंची।