13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी लिस्ट से मच गया हडक़ंप

फर्जी सूची वायरल: गर्म रहा अफवाहों का बाजार, एक-दूसरे को करते रहे फोन
2 min read
Google source verification
fake list

कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी लिस्ट से मच गया हडक़ंप

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के लेटर पेड पर कांग्रेस के 45 विधान सभा उम्मीदवारों के नाम टाइप कर वाट्सएप में जारी कर दिया गया। इसे लेकर शनिवार को दिनभर दावेदारों के बीच हडक़ंप मचा रहा। वे एक-दूसरे जानकारी हासिल करते रहे। वहीं गिरीश देवांगन ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी चयन सूची से दावेदारों में मचा हडक़ंपो सूची जारी की गई है, वह सौ फीसदी फर्जी है। इससे पहले भी इसी तरह से किसी ने फर्जी सूची वायरल कर दी थी।

कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सभी जिलों में दावेदारों की नब्ज टटोली जा रही है। इस बीच शनिवार को चुनाव समिति व समन्वयकों की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश भर के नेता शामिल हुए। इसे लेकर पहले ही दावेदारों की धडकऩें तेज चल रही हैं। इधर शनिवार को ही कांग्रेस के 45 दावेदारों के प्रथम चरण की सूची जारी होने का हल्ला मच गया था। इससे प्रत्याशियों में खासा हडक़ंप मच गया। वे दिनभर एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। यहां तक कि कुछ दावेदारों ने तो इसकी पुष्टि के लिए राजधानी अपने आकाओं तक को कॉल कर दिया। इस मामले में जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया, कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के लेटर पेड पर दावेदारों की सूची वाट्सएप में चल रही थी। इसकी पुष्टि के लिए नेताओं के कॉल आने लगे थे। राजधानी से जानकारी लेने के बाद लोगों को बताया गया कि यह सूची पूरी तरह फर्जी है।

ये लिखा है लेटर पेड में
‘‘छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा प्रथम चरण में 45 दावेदारों की सूची जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भावना के अनुरूप कांग्रेस पार्टी के रीति नीति एवं सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए सूची जारी की गई है।’’

वाट्सएप में मेरे लेटर पेड से कांग्रेस प्रत्याशियों की जो चयन सूची वायरल हुई है, वह पूरी तरह फर्जी है। इससे पहले भी इस तरह की एक और सूची किसी ने जारी कर दी थी। उसे कुछ अखबारों में प्रकाशित भी कर दिया गया था। प्रत्याशी चयन और उनकी सूची जारी करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
गिरीश देवांगन, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग