बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यात्री ट्रेनों को लगभग 4 साल से लगातार रदद् किया जा रहा। पिछले करीब एक माह में ही रेलवे ने 34 ट्रेनें रदृ कर दी हैं और कुछ के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। वैसे हर माह औसतन 8- 10 दिन यात्री ट्रेनें रद्द कर दी जाती हैं, इनमें पैसेंजर, एक्सप्रेस दोनों ही शामिल हैं। लोकल ट्रेनों का भी यही हाल है। इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, साउथ, एमपी, यूपी हर तरफ जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।