बताया जा रहा है कि बच्चे के पेरेंट्स झारखंड नंबरकी प्लेट की गाड़ी से माल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजन मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित बाल गोपाल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक परिजनों की जानकारी सामने नहीं आई है।