
गर्मी ने तरेरी आंखें
बिलासपुर. नवतपा में भीषण गर्मी पड़ रही है। 46 डिग्री का तापमान हलाकान कर रहा है। लू के थपेड़े देर रात तक मेहसूस किये जा रहे हैं। विगत एक सप्ताह से मानो आसमान से आग बरष रही है। नवतपा की शुरुवात से ही सूर्य देव की तपिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ज्योतिषियों की माने तो इस साल नव दिन नवतपा रहेगा जरूर लेकिन सात दिन तक ही इसका ज्यादा प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ उद्धव श्याम केशरी के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तबसे नौतपा प्रारंभ होता है। नौतपा के नौ दिन सूर्य से तीव्र ऊर्जा निकलने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्व पक्ष में नवतपा लगता है। इस बार 24 मई की रात्रि 02:00 बजकर 32 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर नवतपा की शुरुआत हुई है। लेकिन सूर्य की तपन का प्रभाव 25 मई से माना गया है। चूंकि सातवें दिन शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है इसलिए इस बार नौतपा के नौ दिनों की बजाय सात दिनों तक ही सूर्य अपना तीव्र प्रभाव दिखायेगा। यानि इस वर्ष नवतपा 2 जून तक ही रहेगी। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद के अगले 9 नक्षत्रों तक नौतपा का प्रभाव माना जाता है। इस बार सातवें दिन शुक्र ग्रह अस्त हो जायेगा इसके चलते अंतिम दो दिन गर्मी का प्रकोप कम रहेगा। मान्यता है कि नौतपा के दौरान यदि बारिश होती है तो मानसून के मौसम में सूखा पड़ने की संभावना रहती है और यदि नौतपा में भीषण गर्मी पड़े तो बारिश अच्छी होती है। इस साल 21 जून को सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस दिन से छत्तीसगढ़ समेत देश के हर इलाके में मानसून सक्रिय हो जायेगा। इस वर्ष नौतपा के दौरान अधिक गर्मी के आसार नहीं रहेंगे लेकिन इस दौरान तीन-चार दिन बारिश के योग बन रहे हैं। शनि, शुक्र और बृहस्पति के वक्री होने का असर नौतपा पर भी नजर आयेगा। उत्तरी राज्यों में तेज बारिश दक्षिणी राज्यों में समुद्र में हलचल होने की संभावना है।
Updated on:
26 May 2020, 10:06 PM IST
Published on:
26 May 2020, 10:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.