5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली की तैयारी: गली-मोहल्ले में दिखने लगा होली का उत्साह, सज गईं रंग गुलाल की दुकानें

holi 2020: होली के पर्व को कुछ दिन ही शेष है ऐसे में होली की तैयारी में लोग जुट गए है।

less than 1 minute read
Google source verification
होली की तैयारी: गली-मोहल्ले में दिखने लगा होली का उत्साह, सज गईं रंग गुलाल की दुकानें

होली की तैयारी: गली-मोहल्ले में दिखने लगा होली का उत्साह, सज गईं रंग गुलाल की दुकानें

बिलासपुर. होली के पर्व को कुछ दिन ही शेष है ऐसे में होली की तैयारी में लोग जुट गए है। बाजार में रंग-गुलाल के दुकान सज रहे है तो वहीं शनिचरी बाजार में रंग-बिरंगे शक्कर की माला भी सजकर तैयार है। माना जाता है कि होली के दिन शक्कर की माला को पहनकर लोग उत्साह से रंग खेलते है। बाजार होली के रंग में रंगने को तैयार है।

होली का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे के रूप में मनाया जाता है। होली में फाग के गीत गाते हुए लोग उत्सव की शुरुआत करते है। बाजार में होली की तैयारी तो देखने को मिल रही है। वहीं गली-मोहल्ले में भी होली का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग नगाड़ा बजाते हुए फाग के गीत गा रहे है। बच्चे भी होलिका तैयार कर सामूहिक रूप से नगाड़ा बजा रहे है। गोड़पारा, शनिचरी, चांटीडीह, चिंगराजपारा, सरकण्डा, बंधवापारा, उस्लापुर, मंगला जैसे क्षेत्रों में नगाड़े की धुन पर शाम को लोग बैठक फाग गीत गा रहे है।

बच्चों में है उत्साह

होली पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। होली के रंग में रंग कर बच्चे इस उत्सव को धूमधाम से मनाते है और इसके लिए रंग-पिचकारी की खरीदारी कर रहे है। वहीं दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए प्लानिंग भी कर रहे है।

घरों में बनेगी गुझिया

होली पर्व में चटपटे व्यंजन के अलावा सबसे ज्यादा गुझिया की डिमांड होती है। हर घर में गुझिया खाने को मिलता है। इसलिए लोग घरों में होली पर्व के लिए पारंपरिक व्यंजन बनाने की तैयारी कर रहे है। गुझिया खिलाकर लोग होली का पर्व मनाएंगे।