3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Husband caught wife: पुराने मकान मालिक से मोबाइल पर इश्क लड़ाते रंगे हांथों पकड़ी गई बीवी, पति ने खो दिया आपा फिर…

योजना के तहत आशिक को बुलाया(Husband caught wife)मिलने और जैसे ही युवक पहुंचा कर दिया चाकू से हमला(Knife attack)

2 min read
Google source verification
Husband caught wife talking to boyfriend in Bilaspur Chhattisgarh

Husband caught wife: पुराने मकान मालिक से मोबाइल पर इश्क लड़ाते रंगे हांथों पकड़ी गई बीवी, पति ने खो दिया आपा फिर...

बिलासपुर. चकरभाठा थानांतर्गत नयापारा में शुक्रवार रात पत्नी से मोबाइल पर बातें करने (Husband caught wife)से गुस्साए पति ने अपने दो चाचा के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर पर चाकू से जानलेवा हमला कर(Knife attack) दिया। घटना में आरोपी भी घायल हो गया। घायल ट्रांसपोर्टर का सिम्स में उपचार चल रहा है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चकरभाठा पुलिस के अनुसार दुर्ग जिले के अहिवारा अंतर्गत संजय नगर निवासी मुकेश धृतलहरे पिता शंकर (21 ) मजदूर है। हिर्री माइंस में उसके चाचा राजू धृतलहरे ( 24)पिता धिरोपचंद और राजेश धृतलहरे( 40)रहते हैं।

Read more-दहेज मांगकर कनाडा भागने की फिराक में था ये जमाई पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

करीब ढाई महीने पूर्व मुकेश पत्नी को लेकर हिर्री माइंस निवासी व चाचा के मित्र मनीष काठले पिता झाबर सिंह (26)के घर किराए पर रहने आया था। करीब एक महीने तक किराये पर रहने के बाद मुकेश दूसरे मकान में रहने चला गया था।
जान पहचान होने के कारण मुकेश की पत्नी मोबाइल पर मनीष से बातें करती थी। दो दिन पूर्व उसने पत्नी को मोबाइल पर बातें करते पकड़ा था। शुक्रवार को उसने चाचा राजू और राजेश के साथ मिलकर मनीष को मारने की योजना बनाई। उसने मनीष को रात साढ़ 8बजे मोबाइल पर कॉल कर नयापारा बुलवाया।

read more-पहले मुलाकात हुई फिर नंबर एक्सचेंज किए, एक पल में हुआ कुछ ऐसा की लड़की ने आग लगा कर ली आत्महत्या

मनीष अपने साथी परसादी राम नेताम के साथ कार सीजी 10 एए 0005 से नयापारा पहुंचा। कार से उतरते ही मनीष ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। विवाद करते हुए मनीष, राजू और राजेश मिलकर मनीष की पिटाई करने लगे। मौका पाकर मुकेश ने मनीष की गर्दन व चेहरे में चाकू से हमला करदिया। मारपीट में मुकेशभी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सीजी 10 एम 9484 व सीजी 07 एजे 3204 से भाग गए। घायल मनीष को परसादी राम ने सिम्स में भर्ती कराया व सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपियोंके खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर किया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।