
पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी का किसी युवक के साथ था अफेयर...(photo-patrika)
CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार सुबह एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां एक मकान के अंदर से पत्नी की लाश बिस्तर पर और पति का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। प्रथम दृष्ट्या घटना हत्या के बाद आत्महत्या की लग रही है, लेकिन पुलिस इसे गंभीर अपराध मानकर हर एंगल से जांच कर रही है।
मकान की दीवार पर पति द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। नोट में उसने अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। लिखे गए शब्दों से अंदेशा होता है कि पति कई दिनों से मानसिक तनाव में था और उसी तनाव में यह कदम उठाया गया होगा। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और भाषा का भी तकनीकी स्तर पर परीक्षण करा रही है।
पुलिस के अनुसार, घर का दरवाजा भीतर से बंद था। कमरे में संघर्ष के कुछ हल्के निशान भी मिले हैं, जिससे यह संदेह गहरा रहा है कि पत्नी की हत्या पहले की गई होगी। बिस्तर पर मिली महिला की लाश के शरीर पर चोटों के कुछ निशान पाए गए हैं, जिनकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। वहीं पति की फांसी की स्थिति देखकर यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
Published on:
25 Nov 2025 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
