
कांग्रेस न फैलाए भ्रम, मैं जकांछ का साथ नहीं छोडऩे वाला - धर्मजीत सिंह
बिलासपुर. लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कांग्रेस के नेता किसी प्रकार का भ्रम न फैलाएं। मैं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ हूं, और रहूंगा। मैं जकांछ छोड़कर कही नहीं जा रहा हूं। धर्मजीत सिंह ने लोकसभा प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे द्वारा शुक्रवार को पत्रकारों को दिए गए बयान का खण्डन किया है। कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी रविन्द्र चौबे ने शुक्रवार को मस्तूरी क्षेत्र का दौरा करने के बाद रात्रि लगभग 8 बजे बलराम टाकीज में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा था कि धर्मजीत सिंह के कांग्रेस प्रवेश को लेकर इनकार नहीं किया जा सकता है। रविन्द्र चौबे के इस बयान के बाद राजनीति गलियारों में हलचल मच गई। जकांछ के कार्यकर्ता धर्मजीत सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से सवाल जवाब करने लगे। शनिवार की रात्रि 9 बजे लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने पत्रिका कार्यालय पहुंचकर कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं जोगी के साथ हूं और रहूंगा मैं जकांछ पार्टी छोड़कर कहीं जा रहा हूं। कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को निराधर बताया है।
Published on:
31 Mar 2019 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
