30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस होली में दो लोगों के जीवन में रंग भर गई चंद्रदेवी

Eye donation: हैंड्स ग्रुप द्वारा चलाई जा रही नेत्रदान मुहिम, शहर के साथ गांव के लोग भी जागरूक हो रहे है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kajal Kiran Kashyap

•

Updated: 7 Mar 2020, 10:19 PM IST

Eye donation

Eye donation

बिलासपुर. परसदा ग्राम पाली निवासी स्वर्गीय चंद्रावती मानसर का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दु:ख की घड़ी में भी उनके परिवार जनों ने समाजवादी धारा का परिचय देते हुए नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। जिसके चलते होली पूर्व दो लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भर गए। अब वे होली में चंद्र देवी के नेत्रों से दुनिया को देख सकेंगे। नेत्रदान करने के लिए उनके परिवार के लोगों ने हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया। हैंड्स ग्रुप की टीम से हर्षदीप होरा सिम्स की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन को लेकर बिलासपुर से उनके ग्राम जो बिलासपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है उनके निवास पहुंचे और उनका सफल नेत्रदान कराया। हैंड्स ग्रुप की टीम ने मानसर परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि उन्होंने दो लोगों के अंधेरे जीवन मे रोशनी लाने का प्रयास किया।

हैण्ड्स ग्रुप का २५९ वां नेत्रदान है

हैण्ड्स ग्रुप लगातार समाज सेवा के कार्य कर रही है। नेत्रदान के कार्यों के लिए लगातार जागरूक कर रही है। इसी के तहत नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह हैंड्स ग्रुप द्वारा यह 259 वां नेत्रदान है।

शहर के साथ गांव के लोग हो रहे जागरूक

हैण्ड्स ग्रुप शहर में लगातार नेत्रदान के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। जिसमें शहर के लोग तो आगे आ ही रहे है अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसमें हिस्सेदार बन नेत्रदान जैसा महान कार्य कर रहे है।