
मरवाही उपचुनाव: कड़ी टक्कर लेकिन जोगी के आंकड़े को पार करने का दावा कोई नहीं कर रहा
बिलासपुर. मरवाही विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में डाक से मतदान करने वाले मतदाताओं ने सभी आठ उम्मीदवारों को वोट देने में दरियादिली दिखाई गई। उपचुनाव में हर प्रत्याशी को वोट मिले। उपचुनाव में डाक से मतदान करने मतदाताओं की संख्या 712 रही। इसमें सबसे अधिक वोट कांगे्रस के निर्वाचित विधायक डॉ. केके ध्रुव को 478 मिले। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने 171 वोट प्राप्त किए।
राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की प्रत्याशी डॉ. उर्मिला सिंह मार्को को 12 वोट, पुष्पा खेलन कोर्चे को 9 वोट, बीरसिंह नागेश को 10 वोट मिला। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रत्याशी रितु पंद्राम ने डाक मतदान में 25 वोट प्राप्त की। लक्ष्मण पोर्ते को तीन और सोनमति सलाम को दो वोट मिले। इसके साथ ही डाक से मतदान करने वाले दो मतदाताओं ने नोटा में भी वोट दिया।
उपचुनाव में सामने आए कई रोचक तथ्य
वहीं मरवाही विधानसभा उप चुनाव में कई रोचक मामले सामने आए। यहां चुनावी मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिला है। राजनीतिक गलियारों में इसका अलग अलग मायने निकाला जा रहा है। इन पांच प्रत्याशियों को राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अलग अलग गुणाभाग किया जा रहा है। लोग तो यह भी कहने लगे हैं कि इनकी पकड़ जनता के बीच में अच्छी नहीं थी जिसके कारण इन प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को वोट किया गया है।
प्रत्याशी पार्टी कुल वोट मिले वोट प्रतिशत
डॉ. गंभीर सिंह भाजपा 45364 30.45
डॉ. केके ध्रुव (जीते) कांग्रेस 83561 56.09
डॉ. उर्मिला सिंह मार्को राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी 2420 1.62
पुष्पा खेलन कोर्चे अंबेडकराइट पार्टी 845 0.57
बीर सिंह नागेश भारतीय ट्राइबल पार्टी 2153 1.45
रितु पेंड्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 7864 5.28
लक्ष्मण पोर्ते भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी 858 0.58
सोनमति सलाम निर्दलीय 2114 1.42
नोटा 3787 2.54
Published on:
13 Nov 2020 01:46 pm

बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
